CTET Science Mock Test Paper 002

77

CTET Science Mock test Paper 002

01-02-2023 CTET Science Question Paper (Evening Shift) Part 2

1 / 15

कोई अध्यापिका धातुओं एवं अधातुओ की भौतिक विशेषताओं पर विचार विमर्श से प्रारंभ करके उनके रासायनिक विशेषताओं के बारे में बताती है । उसके पश्चात कुछ धातुओं की तनु अम्लों के साथ अभिक्रिया को दिखाने के लिए प्रयोगशाला में क्रियाकलापों की व्यवस्था करती है । ज्ञापन अधिगम क्रियाकलाप के  क्रमीकरण के इस उपागम को क्या कहा जाएगा ?

2 / 15

निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित समुच्चय दर्शा रहा है ?

(A)विषाणु(i)औषधियों के निर्माण में प्रयुक्त
(B)जीवाणु(ii)प्रजनन के लिए परपोषी जीव आवश्यक
(C)प्रोटोजोआ(iii)बहुकोशिकीय
(D)कवक(iv )अमीबा

3 / 15

पौधे उगाने के लिए दुमटी मृदा को उत्तम ऊपरी सतही मृदा माने जाने के लिए कारण की पहचान कीजिए :

  1. इसमें लगभग समान मात्रा में छोटे एवं बड़े कण होते हैं ।
  2. इसकी जल धारण क्षमता उत्तम है ।
  3. इसमें खाद ह्यूमस है ।
  4. यह भारी है और इसमें वायु थोड़ी है ।

4 / 15

एकलिंगी पुष्प (unisexual flower ) का पौधा पहचानिए :

5 / 15

शोध सुझाते हैं कि बच्चे शरीर के अंगों को नामांकित करने के बावजूद , शरीर के कुछ आंतरिक अंगों की अवस्थिति से अज्ञात ही रहते हैं । उपरोक्त कमी को पूरा करने के लिए कौन सी योजना उपयुक्त होगी ?

 

6 / 15

उच्च प्राथमिक स्तर की विज्ञान पाठ्यचर्या के लिए , राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार , निम्नलिखित में से कौन उसकी अनुशंसाएं नहीं है ?  उपयुक्त उत्तर चुनिए :

  1. विज्ञान के संप्रत्ययों को वास्तविक जीवन अनुभव से जोड़ना ।
  2. सूचना ,  परिभाषाएं एवं व्याख्याएं सीधे देना ।
  3. विद्यार्थियों के लिए ऐसी स्थितियां सृजित करना जिनमें वे अपने ज्ञान का निर्माण कर सके ।
  4. अधिगम को विस्तृत करना और जहां तक हो सके पाठ्य पुस्तकों से दूर रहना

7 / 15

किसी जांच केंद्रित  कक्षाकक्ष में एक शिक्षक :

  1. पूर्व ज्ञान का आकलन करेगा और नए संप्रत्ययों को प्रस्तावित करने के लिए उसका आधार के रूप में उपयोग करेगा ।
  2. ऐसे प्रश्न पूछेगा जिनमें तर्कसंगत चिंतन कौशलों की आवश्यकता है।
  3. किसी प्रश्न के उठने पर न्यूनतम प्रतीक्षा समय देगा ।
  4. विद्यार्थियों की भ्रांतियों को सुनेगा और उनसे अवगत होगा ।

8 / 15

मालती ने घनत्व संप्रत्यय के शिक्षण के पश्चात पाया कि विद्यार्थियों को आर्किमिडीज का नियम समझ में नहीं आया है । उसने कक्षा में कई क्रियाकलाप करने के लिए दिए।

उपरोक्त विषय को निम्नलिखित में से कौन सी योजना उत्तम प्रकार से पूर्ण करेंगी ?

  1. एक गेंद ले और उसे ताजे जल में डालें । लवण डालें और आंतर देखे ।
  2. कांच का एक खाली मग ले और उसे जल में डुबोयें और बच्चों को वायु के उठते बुलबुल देखने दे ।
  3. विद्यार्थियों को स्वयं ज्ञात करने दे की वस्तु डूबेगी या तरेगी
  4. विधार्थियों को एक खिलौना पनडुब्बी की अभिकल्पना बनाने के लिए कहें ।
  5. विद्यार्थियों को एक लैक्टोमीटर का अभिकल्प बनाने के लिए कहें ।

9 / 15

उन कथनों की पहचान कीजिए जो वैज्ञानिक  उद्यम के विषय में सत्य है ।

  1. वैज्ञानिक अपनी समझ को सावधानीपूर्वक लिखती पत्रों , पोस्टरों और रिपोर्टों द्वारा सार्वजनिक करते हैं ।
  2. अधिकांश वैज्ञानिक पुरुष है क्योंकि वैज्ञानिक चिंतन में पुरुष बेहतर है ।
  3. विज्ञान एक सृजनात्मक क्षेत्र नहीं है और वैज्ञानिक प्रकृति के विषय में कोई तथ्य स्थापित करने के लिए अनुभवजन्य आंकड़ों पर निर्भर करते हैं ।
  4. विज्ञान के सबसे अधिक संजोए गए विचारों को स्वीकार को अस्वीकार झुठलाया या रूपांतरित किया जा सकता है ।

10 / 15

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार ,  उच्च प्राथमिक स्तर विज्ञान पाठ्यचर्या में , निम्नलिखित में से क्या अनुशंसिक है  ?

  1. सैद्धांतिक नियमों को सिद्ध करने के लिए  सुव्यवस्थित प्रयोगों को प्रस्तावित करने की आवश्यकता है ।
  2. एक आगमन आत्मक उपागम द्वारा ही संप्रत्ययों तक पहुंचना चाहिए ।
  3. व्यावसायिक शिक्षा विज्ञान के साथ समाकलित होनी चाहिए ।
  4. सुझाए गए क्रियाकलाप एवं प्रयोग सस्ते और सरलता से उपलब्ध सामग्रियों स किए जाने चाहिए ।

11 / 15

सूक्ष्मदर्शी के नीचे प्याज की कोशिकाओं का प्रेक्षण करते हुए , कोई कोशिका द्रव्य में अनेक खाली दृष्टिगत बृहत 'X ' संरचनाएं देख सकता है । जबकि कपोल कोशिकाओं की समान संरचनाएं आकार में छोटी होती हैं । 'X ' स्फीति प्रदान करता है जो कोशिका को आकार देता है और जल एवं पोषक तत्वों का भंडारण करता है । X  अमिनो अम्ल एवं शर्कराओं का भंडारघर है । X क्या है ?

12 / 15

खुली पुस्तक प्रश्नों की भावना से संरेखित विचार / विचारों का चयन कीजिए ।

  1. यह विद्यार्थियों में मूल्यांकन का भय कम करता है ।
  2. यह विद्यार्थियों को पुस्तक की खोज करने का पूर्ण अवसर देता है ।
  3. यह विद्यार्थी की संप्रत्ययी समक्ष को पहचाने / जाँचने में मदद नहीं करता
  4. यह सभी विद्यार्थियों को सभी पुस्तकों को पूर्ण रूप से पढ़ने और उन्हें याद करने के लिए प्रोत्साहित करता है ।

13 / 15

अभिकथन (1) :  संरचनावाद में , शिक्षक से विद्यार्थी का ज्ञानार्जन संप्रेषित करना अनुमानित है .।

अभिकथन (2) :  स्वांगीकरण , समंजन और असाम्यावस्था चिंतन और संप्रत्ययों परिवर्तन का आधार है ।

 

 

14 / 15

अभिकथन (A) : पेंगुइन्स ( Penguins ) में त्वचा पतली और कम वसा होती है ।

कारण (R) :  पेंगुइन्स (Penguins ) एक दूसरे को गर्म रखने के लिए एक दूसरे सट कर खड़ें होते हैं ।

 

15 / 15

विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों में भूतकाल की रुचि पूर्ण कहानियाँ प्रायः रंगीन बॉक्स में दी जाती है । एक कहानी ऐसी ही है कि आमाशय की कार्यविधि की खोज तब हुई जब चिकित्सक विलियम  बिमाउंट के मरीन अलेक्स सेट मार्टिन एक बंदूक की गोली से बुरी तरह घायल हुए ।

विज्ञान शिक्षण अधिगम के वे कौन से उद्देश्य हैं जो उपरोक्त को पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित करने से पूर्ण हो रहे हैं ।

  1. एक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य का विकास
  2. विज्ञान की प्रकृति की समझ का विकास
  3. इस बोध का विकास करना कि कैसे एक घटना खोज को जन्म देती है ।
  4. खेल कहानियां सम्मिलित कर सामग्री का भार कम करना ।

Your score is

The average score is 38%

0%

CTET Previous Mock Test Paper

Science Mock Test Paper 001Click here
CDP Mock test PaperClick here
English Mock test PaperClick here
Hindi language Mock test PaperClick here
EVS Mock Test PaperClick here
Math Mock TestClick here
Join Our WhatsApp ChannelJoin Now
Join Our Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment